Friday, 23 March 2012

Rakhela Shan Bhojpuria Jawan Muhurat Photo












Mithila takies Launched their new Bhojpuri film Raakhela Shaan Bhojpuria Jawan with a Song recording in the voice of Super Star Pawan Singh at M4 U Studios on 22 nd March . With this film Pawan singh turned as music director. The film is being produced by Manoj Kumar Chaudhary and directed by Raju. Pawan singh is giving music all 9 songs of this film . lyrics by Vinay Bihari , wriiten by Manoj Tiger and cinematography by S. Jahangir . On this occasion, many film personalities like Aslam Sheikh, Sunil Boobna, Bali, Pradeep Singh, ishtiyak Sheikh, Monalisa, Pratibha Pandey, Shree Kankani, Anand Mohan, Gauri Shankar, Deepak Bhatia, P.K. and Uday Bhagat were present.

Sunday, 11 March 2012

KALIYA - SHOOTING COMPLETED AT JAHANABAAD


जहानाबाद में ‘‘कालिया’’ की शूटिंग संपन्न
कभी नक्सली हिंसा और नरसंहारो के लिए देश-विदेश में चर्चित रहा जहानाबाद का माहोल अब बदल चुका है, अब वहां गोलियों की गडगडाहट नहीं बल्कि लाईट , कैमरा , एक्शन की मधुर आवाज गूंजती है और यह सब संभव हुआ है जहानाबाद के पाली काको निवासी हैदर काजमी उर्फ गुड्डु के अथक प्रयास से। हिन्दी में ‘‘पथ’’, ‘‘बाबी’’ तथा भोजपुरी में ‘‘रंगबाज’’ आदि फिल्में बना चुके तथा ‘‘साई बाबा’’ व अलिफ लैला सहित कई धारावाहिको में मुख्य भूमिका निभा चुके हेदर काजमी ने जहानाबाद में शूटिंग के बावत पूछे जाने पर बताया कि बड़ी दिनों से तमन्ना थी कि अपने गाव में शूटिंग करू। क्योंकि जिस मिट्ठी की खुशबू में मैं पला-पढ़ा उससे दगा कैसे कर सकता था। लेकिन थोड़ा माहौल साथ नहीं दे रहा था । लेकिन अब माहोल बदल चुका है इसीलिए खुशनुमा माहोल में २५ दिवसीय शूटिंग बिना किसी परेशानी के संपन्न हुई . ए.एस.सी. डिजीटल प्रा.लि. के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘‘कालिया’’ के लेंखक-निर्देशक शिवराम यादव ने शूटिंग समाप्ति पर बताया की जहानाबाद में कई खुबसूरत लोकेशन हैं यहा के हरे-भड़े खेत खलिहान गाछ-वृक्ष तथा नदी-नाले अब फिल्मकारों को लूभाती है। अगर राज्य सरकार थोड़ा इधर ध्यान दे तो जहानाबाद दूसरी मायानगरी बन सकती है। इंसानी जजबात और असीम रिश्तों की कहानी पर आधारित इस फिल्म में मुख्य भूमिका हैदर काजमी, अक्षरा सिंह, सी. पी. भट्ठ. राम मिश्रा, पूजा यादव, कृष्ण मुरारी, सुषमा सिन्हा, निलोफर, सुमंती बनर्जी, सीमा सिंह, एलिशा, राकेश यादव, विपीन सिंह, वालेश्वर सिंह, शैलेश सिंह, राणा, अभिजीत राय, और अनिल यादव निभा रहे है। फिल्म के गीतकार अरविन्द तिवारी, संगीतकार अमन के श्लोक, संवाद मनोज पाण्डेय, छायाकंन मनीष के, जैन. मारा-धाड़ रियाज सुलतान, कला आशीष कोलटे, संकलन गोविन्द दुबे, ध्वनि, सलीम खान, नृत्य अगिनेश, मुख्य सहायक निर्देशक राजेश राज, विशेष छायाचित्र अशोक मेहता, निर्माण नियजंक राजा साह, जय प्रकाश गुप्ता हैं.

Tuesday, 7 February 2012

SALAM BHOJPURIA: नगमा रम्भा के बाद अब मधु के साथ रवि की जोड़ी

SALAM BHOJPURIA: नगमा रम्भा के बाद अब मधु के साथ रवि की जोड़ी: भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार के साथ दक्षिण की कई नामी गिरामी अभिनेत्रियों ने भोजपुरी फिल्मो में कदम रखा था , उनमे पहला नाम था नगमा ...

Monday, 19 December 2011

अजय दीक्षित की नजरिया तोहसे लागी को दो अवार्ड


भोजपुरी फिल्मो के एक्शन स्टार अजय दीक्षित की फिल्म नज़रिया तोहसे लागी को छठे भोजपुरी फिल्म अवार्ड में दो अलग अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया है. विजसन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता संतोष सिंह व निर्देशक दीप शर्मा हैं. अजय दीक्षित व नयी अदाकारा विभूति त्रिवेदी अभिनीत यह फिल्म बिहार की चर्चित परंपरा पकडुआ विवाह पर आधारित है. मुंबई के गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में संपन्न हुए छठे भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में फिल्म की अभिनेत्री विभूति त्रिवेदी को साल के सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया . फिल्म को दूसरा अवार्ड मिला राष्ट्रीय सद्भावना पर आधारित सर्वश्रेष्ठ फिल्म का . दोनों ही अवार्ड अजय दीक्षित ने स्वीकार किया.

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अजय की इगो दैट डिफर


भोजपुरी फिल्मो के एक्शन स्टार अजय दीक्षित अभिनीत लघु फिल्म इगो दैट डिफर को जयपुर इंटर नेशनल फिल्म फेस्टिवल में कोम्पिटीशन केटगरी में शामिल किया गया है. फिल्म के लेखक निर्देशक ए. आर. सरकार के अनुसार फिल्म की कहानी नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्र नाथ टैगोर की कहानी पोस्ट मास्टर पर आधारित है. फिल्म में अजय दीक्षित , स्पर्श खानचंदानी , शिवम् राव, गुलशन पाण्डेय, अमरीश और रोकी वर्मा मुख्य भूमिका में थे . जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल आगामी २७ से ३१ जनवरी तक जयपुर में संपन्न होगा . देश विदेश की कुल २०० फिल्मे इस फेस्टिवल का हिस्सा होंगी . यह पहला मौका है जब किसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में किसी भोजपुरी फिल्म के कलाकार की किसी फिल्म को कोम्पिटीशन केटगरी में शामिल किया गया है .

अंजना के प्यार में लावारिस बने पवन


भोजपुरी फिल्मो की हॉट अदाकारा अंजना सिंह का जादू इन दिनों भोजपुरिया सुपर स्टार पवन सिंह पर इस कदर चढ़ा है की वो लावारिस बन चुके हैं , आप सोच रहे होंगे की प्यार में कोई कैसे लावारिस बन सकता है तो आपको बता दूं की ट्रक ड्राइवर की हिट जोड़ी अब नज़र आने वाली है भोजपुरी फिल्मो के सबसे बड़े बैनर याशी फिल्म्स की अगली फिल्म लावारिस में , जिसका निर्देशन कर रहे हैं देव पाण्डेय . इस फिल्म में दोनों सिंह अर्थात पवन और अंजना का जबरदस्त रोमांस दर्शको को देखने को मिलेगा. बकौल अंजना पवन सिंह के साथ उनकी रोमांटिक केमेस्ट्री दर्शको को बहुत पसंद आएगी . रवि किशन के साथ अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुवात करने वाली अंजना ने मात्र आठ महीने में ही अग्रीम पंगति की अभिनेत्रियो में खुद को शुमार कर लिया है .भोजपुरी के दो बड़े दिग्गज रवि किशन और पवन सिंह के बाद अंजना अब जल्द नज़र आयेंगी भोजपुरिया किंग दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ फिल्म एक बिहारी सौ पे भारी में जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू हो रही है. इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं जगदीश शर्मा . बहरहाल अंजना सिंह के जलवा इनदिनों भोजपुरी फिल्म जगत पर सर चढ़ कर बोल रहा है

भोजपुरी फिल्म जिगरा के लिए ऑडिशन


आम तौर पर भोजपुरी फिल्मो के कलाकारों के चयन हेतु कोई ख़ास प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती. निर्माता निर्देशकों से मिलने के बाद कलाकारों का चयन बिना किसी खानापूर्ति के हो जाता है , लेकिन आजकल भोजपुरी फिल्मो में भी कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है . दिल्ली स्थित फिल्म , विज्ञापन, अल्बम , लघु फिल्म व धारावाहिक निर्माण कंपनी ए.एम. इंटरटेनमेंट ने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म जिगरा के लिए कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन लेने का फैसला किया है. ए.एम. इंटरटेनमेंट के ए.के.सिंह के अनुसार ऑडिशन से उन कलाकारों को फायदा होता है जिनके पास प्रतिभा तो होती है लेकिन उसे दिखाने का मौका नहीं मिलता है .ऑडिशन की अधिक जानकारी के लिए इच्छुक कलाकार फोन क्रमांक 09811776511 या amentertanment@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है

Sunday, 10 April 2011

शुरू हुई तहलका


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक आनंद गहतराज एक बार फिर साथ साथ आने वाले हैं नयी फिल्म तहलका के साथ . रवि किशन व आनंद गहतराज की साथ साथ वाली यह चौथी फिल्म होगी . इसके पहले दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पहली भोजपुरी फिल्म कब होई गवना हमार, क़ानून हमरा मुट्ठी में और निर्माणाधीन फिल्म खेला में साथ साथ है. निर्माता बिट्टू सिंह, गोपी यादव की फिल्म तहलका का भव्य मुहूर्त पनवेल स्थित सुर्वे फार्म हाउस में अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी द्वारा नारियल तोड़ कर किया गया. राज सेन के संगीत व एस.कुमार के गीतों से सजी इस फिल्म में रवि किशन के अलावा अवधेश मिश्रा, श्री कंकानी , और राकेश जायसवाल मुख्य भूमिका में हैं जबकि रवि किशन के अपोजिट हिरोइन तय होना बाकी है. फिल्म के छायाकार नरेन्द्र पटेल, एक्शन निर्देशक जीतू सिंह , सम्पादक गोविन्द दुबे व कार्याकारी निर्माता विजय आर. सिंह हैं. तहलका के मुहूर्त के अवसर पर अभिनेता सुशील सिंह, प्रकाश जैस, ब्रिजेश त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, चेतना गहतराज सहित फिल्म जगत से जुड़े अनेक लोग मौजूद थे.

Monday, 24 January 2011

फ़िरोज़ खान ने रवि किशन को बनाया फौलाद


शीर्षक पढ़ कर एक बारगी आपके मन में ये विचार ज़रूर आया होगा की यहाँ शायद सुप्रसिद्ध अभिनेता स्वर्गीय फ़िरोज़ खान की बात हो रही है लेकिन यहाँ बात हो रही है भोजपुरी फिल्मो के जाने माने कैमरामेन फ़िरोज़ खान की जो निर्माता रजनीश गुप्ता की फिल्म से बतौर निर्देशन की पारी शुरू कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन को फौलाद बना दिया है. जी हाँ फ़िरोज़ खान निर्देशित इस फिल्म का नाम फौलाद है और रवि किशन शीर्षक भूमिका में हैं. रवि किशन के इस फौलादी जंग में उनके साथ होंगे अभिनेता सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा , ब्रिजेश त्रिपाठी, प्रकाश जैस, माया यादव, किरण यादव व नवोदित अदाकारा अंजना सिंह . श्री ब्रिजेश्वरी फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का मुहूर्त हिंदी फिल्मो के प्रसिद्द निर्माता राज कुमार कोहली, निर्माता निर्देशक अजय ओझा , फौलाद की सह निर्मात्री ऋतू गुप्ता व फिल्म जगत के कई जाने माने लोगो की मौजूदगी में फिल्म के गाने की शुरुवात से संपन्न हुआ. राजेश रजनीश द्वारा संगीत बद्ध इस फिल्म का पहला गाना इंदु सोनाली की आवाज़ में रिकोर्ड किया गया. संजय राय द्वारा लिखित इस फिल्म की शूटिंग मार्च माह में शुरू होगी.

Sunday, 2 January 2011

रवि किशन बने साल के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन इस साल भी साल के सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी अभिनेता चुने गए हैं. जबकि अभिनेत्रियो में मोनालिसा अव्वल रही हैं. भोजपुरी के पहले मनोरंजन चेनल महुआ की सहयोगी चैनल महुआ न्यूज़ ने साल २०१० की फिल्मो पर आधारित एक कार्यक्रम तैयार किया था इसमें इस साल रिलीज़ हुई सभी फिल्मो को शामिल किया गया था. फिल्मो की सफलता और अभिनय को आधार बना कर महुआ ने दर्शको की राय भी जानी थी. इस आधार पर रवि किशन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माना गया. दुसरे नंबर पर रहे लोक गायक से अभिनेता बने पवन सिंह और तीसरे नंबर पर रहे दिनेश लाल यादव निरहुआ . उल्लेखनीय है की रवि किशन ने लगभग एक सौ चालीस भोजपुरी फिल्मो में बतौर मुख्य अभिनेता काम किया है. जहाँ तक साल २०१० की बात है तो रवि किशन के लिए यह साल उनके फ़िल्मी करियर के सर्वश्रेष्ठ सालो में से एक है. साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म देवरा बड़ा सतावेला ने सिर्फ बिहार में ही इस साल की कई हिट फिल्मो की कुल कमाई से भी अधिक कमाई की है. इसे कायम रखा लहरिया लूटा ए राजा जी ने . इस फिल्म ने भी सफलता के परचम लहराए और सिर्फ बिहार से ही अपनी लागत से कई गुना अधिक कमाई की . इसके बाद अमेरिकन फिल्म निर्माण कंपनी पन फिल्म्स की जरादेब दुनिया तोहरा प्यार ने , एन आर आई निर्माता श्याम परवानी की बलिदान ने भी हिट फिल्मो का सिलसिला जारी रखा . रवि किशन की इस साल की आखिरी फिल्म रही जीतेश दुबे की मार देब गोली केहू ना बोली. इस फिल्म ने भी सम्पूर्ण देश में जबरदस्त कामयावी हासिल की है और अभी भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इसके अलावा अदालती चक्कर में फंसी निर्माता अनिल सिंह व निर्देशक बबलू सोनी की फिल्म की फिल्म सत्यमेव जयते में रवि किशन का अभिनय काफी अच्छा रहा. भोजपुरी के अलावा हिंदी फिल्मो, विज्ञापन, छोटे परदे और अन्य भाषाई फिल्मो में भी रवि किशन ने अपना जलवा बिखेरा . हिंदी फिल्मो में रावण, वेल डन अब्बा , इमोशनल अत्याचार , ना घर के ना घाट के में रवि किशन के अभिनय ने बॉलीवुड के दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खिंचा और यही वजह है की वो सैफ अली खान की होम प्रोडक्शन एजेंट विनोद, डॉ. चंद्रा प्रकाश दवेदी की अस्सी काशी, राज कुमार संतोषी की पावर आदि फिल्मो में दिखने वाले हैं. जहां तक अवार्ड और सामान की बात है तो रवि किशन ने इस क्षेत्र में सभी अभिनेता को पीछे छोड़ दिया है . बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के हाथो बिहार रत्न, बिहारी अस्मिता सम्मान, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमण सिंह के हाथो कला सम्राट सम्मान , लगातार पांचवी बार सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी अभिनेता का पुरस्कार, सहित लगभग दो दर्ज़न अवार्ड और सम्मान पर रवि किशन ने अपना कब्ज़ा जमाया . कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है की रवि किशन के लिए साल २०१० उनके सर्वश्रेष्ठ सालो में से एक रही और उनकी आने वाली फिल्मो को देखते हुए कहा जा सकता है की उनकी बादशाहत इस साल की तरह आगे भी कायम रहेगी.

Thursday, 30 December 2010

एक रात की कहानी - बागी


अजय दीक्षित बने बागी

आम तौर पर भोजपुरी फिल्मो के निर्माता निर्देशक लीक से हटकर फिल्म बनाने पर भरोसा नहीं करते हैं . लटके झटके को ही फिल्म मानने वाले उन फिल्मकारों को जवाब दे रहे हैं लेखक निर्देशक ए.आर.सरकार जिन्होंने मात्र एक रात की एक अनूठी कहानी को भोजपुरिया परदे पर पेश करने का फैसला किया है. बागी नाम की इस फिल्म में बागी के किरदार में हैं अजय दीक्षित जिन्हें उनकी पहली फिल्म बेटवा बाहुबली में ही सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. जबकि उनका साथ दे रही है गुंजन कपूर. डी आर जे एन फिफ्टी सिस प्रोडक्शन एंड ए जे एम फिल्म्स एंड स्कूल डिविजन व अशोक जैन द्वारा प्रस्तुत बागी के निर्माता ए.आर.सरकार, शकील खान और मंसूर आज़मी हैं. सरकार के अनुसार बागी आम भोजपुरिया फिल्मो से कई मायनों में अलग है क्योंकि एक रात की कहानी वाली इस फिल्म में सभी घटनाक्रम को मोती की माला की तरह पिरोया गया है और कहानी के मांग पर गानों का चयन किया गया है. पिछले दिनों इस फिल्म की संगीतमय शुरुवात संगीतकार राज इन्दर राज के द्वारा संगीतबद्ध किये गए गाने के साथ किया गया . सरकार के अनुसार अगले माह फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.

Tuesday, 14 December 2010

मिथिलेश सिंह को मिला एक वरदान


पिछले पचीस साल से बिहार रंगमंच से जुड़े रहे निर्देशक मिथिलेश सिंह को एक वरदान मिल गया है. जी हाँ लगभग दस हजार नाटक का निर्देशन कर रहे मिथिलेश सिंह अब एक वरदान नामक फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं. मधुसुदन क्रियेशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता दिवाकर दवेदी और आनंद मिश्रा हैं . इस फिल्म की शुरुवात राजेश रजनीश के संगीत निर्देशन में इंदु सोनाली द्वारा गाये गाने के साथ हुई. इस मौके पर भोजपुरी फिल्मो के महानायक कुनाल सिंह , फिल्म के अभिनेता अनिल सम्राट , प्रकाश जैस, विष्णु शंकर वेलु, सहित फिल्म जगत से जुड़े अनेक लोग मौजूद थे. फिल्म में अनिल सम्राट के साथ रिंकू घोष मुख्य भूमिका में हैं. अनिल सम्राट इसके पहले कई सफल फिल्मो के निर्माण के साथ साथ बतौर हीरो दरार में भी काम कर चुके हैं जबकि उनकी अगली फिल्म पवन राजा जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है. निर्देशक मिथिलेश सिंह के अनुसार एक वरदान की कहानी पूर्व जन्म की कहानी पर आधारित है. फिल्म की नायिका का भाई इस जन्म में सांप बनता है और नायिका को एक वरदान के साथ साथ एक सच्चाई से भी अवगत करता है . वो ही सच्चाई एक शाप बनकर नायिका को परेशान करती है. मिथिलेश सिंह के अनुसार फिल्म की शूटिंग अगले माह शुरू की जायेगी.

Monday, 13 December 2010

पुर्वान्चल फ़िल्म सिटी का निर्माण शीघ्र करे प्रदेश सरकार-भोलेन्द्र पटेल

पुर्वान्चल फ़िल्म डेवलपमेन्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष भोलेन्द्र पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र गोरखपुर मे पुर्वान्चल फ़िल्म सिटी की स्थापना करे जिससे पुर्वान्चल के कलाकारो को फ़िल्म मे काम करने का अवसर मिल सके.गोरखपुर मे पुर्वान्चल फ़िल्म सिटी की स्थापना हो जाने से यहाँ भोजपुरी,हिन्दी,अवधी,मैथिली व नेपाली भाषाओ के फ़िल्म के निर्माण मे मदद मिलेगी.श्री पटेल गुरुवार को प्रेसक्लब मे आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे.श्री पटेल व सचिव कृष्णा गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार से अग्राह किया कि गोरखपुर में उत्तर-प्रदेश फ़िल्म विकास परिषद का एक क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया जाय जिससे कि निर्माता व निर्देशकों को परिषद क लाभ मिल सके.उन्होंने कहा कि हाल के बर्षो में उत्तर-प्रदेश फ़िल्म विकास परिषद का कार्य ठप पड़ा हुआ है.अतः इसे सक्रिय किया जाय तथा उत्तर-प्रदेश में शुटिंग की गयी फ़िल्मों को टेक्स फ़्री व अनुदान की सुविधा दी जाय.उन्होंने कहा कि उत्तर-प्रदेश फ़िल्म विकास परिषद का अध्यक्ष व सदस्य भोजपुरी फ़िल्म के वरिष्ठ कलाकरों को बनाया जाय.पुर्वान्चल फ़िल्म डेवलपमेन्ट एसोसियेशन पुर्वान्चल के कलाकारों को फ़िल्म में काम दिलाने के लिए सक्रिय है अभी हाल मे भोजपुरी फ़िल्म गुन्डईराज में ४० कलाकारों को अभिनय व काम करने क मौका दिलवाया है.भविष्य में भी पुर्वान्चल के कलाकारों को फ़िल्म में अभिनय व काम दिलाने का कार्य करेगी. संस्था के कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, सद्स्य - अखिलेश गुप्ता, देवेन्द्रनाथ गुप्ता, सोनी शाही, मकसुदन शाही, मोहित, रविन्द्र, दिनेश गिरि, सतीश पाडेंय, आशीष त्रिपाठी, अमित पटेल, रुद्र प्रताप मिश्रा व जिलाध्यक्ष देवरिया सावन कुमार,जिलाध्यक्ष महाराजगंज ओ.पी.सुमन,जिलाध्यक्ष कुशीनगर सन्तोष मिश्रा,जिलाध्यक्ष बस्ती नसीम,जिलाध्यक्ष खलिलाबाद वीरेन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित थे.

Tuesday, 7 December 2010

रवि किशन - पाखी हेगड़े की संतान


स्वरुप फिल्म्स परिवार के बैनर तले बन रही फिल्म संतान की शुरुवात मुंबई में पहले चरण की शूटिंग के साथ हुई . संतान के निर्देशन की कमान संभाली है हैरी फर्नांडिस ने जिन्होंने विधाता , आज के करण अर्जुन, भोजपुरिया भैया जैसी फिल्मो का निर्देशन कर चुके हैं. अपनी अन्य फिल्मो की तरह इस फिल्म में भी हैरी फर्नांडिस ने लेखन का कार्य भी किया है. फिल्म में भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन , पाखी हेगड़े , शुभी शर्मा, अवधेश मिश्रा, अयाज़ खान आदि मुख्य भूमिका में हैं. रवि किशन और पाखी हेगड़े की जोड़ी ने इसी साल लहरिया लूटः ए राजा जी जैसी सुपर हिट फिल्मे दी है . फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर निर्माता पुनीत केला, विनीत केला, अनूप कुमार, भोजपुरी फिल्म अवार्ड के संस्थापक विनोद गुप्ता, निर्माता अलोक कुमार, अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे. फिल्म का मुहूर्त क्लेप हिंदी फिल्मो के जाने माने प्रचारक राजू कारिया ने जबकि केमरा का स्विच फिल्म के क्रियेटिव डायरेक्टर अर्नेस्ट फ्रांसिसकन ने ओन किया जबकि नारियल तोड़ फिल्म की शुरुवात पुनीत केला ने की. फिल्म के निर्देशक हैरी फर्नांडिस के अनुसार संतान एक मनोरंजक पारिवारिक फिल्म है . फिल्म में जहाँ रविकिशन, पाखी हेगड़े और शुभी शर्मा का प्रेम त्रिकोण है वहीँ भोजपुरी फिल्म जगत के दो बड़े खलनायक अवधेश मिश्रा और अयाज़ खान का अनोखा रूप भी इस फिल्म में देखने को मिलेगा . फिल्म के गीतों को संगीत से सजाया है गुनवंत सेन ने जबकि गीत लिखे हैं प्यारे लाल यादव, सचिदानंद कवच और श्याम देहाती ने. फिल्म के अन्य कलाकारों में गोपाल राय , के.के.गोस्वामी, प्रतीची मिश्रा, माया यादव, सी.पी.भट्ट, ऋतू पांडे, अनूप अरोरा और बी.के.शर्मा आदि शामिल हैं.

रवि किशन ने की बम ब्लास्ट की निंदा


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन ने बनारस में हुए बम ब्लास्ट की निंदा की है. प्रेस को जारी विज्ञप्ति में रवि किशन ने कहा है की आरती के समय असामाजिक तत्वों ने जिस कुकर्म को अंजाम दिया उससे साफ़ जाहिर है की असामाजिक तत्वों का मकसद समाज में भय का माहौल पैदा करना है. उन्होंने कहा की इस घटना से वो काफी आहात हैं, बाबा विश्वनाथ की नगरी से उन्हें अथाह प्रेम हैं इसीलिए इस घटना से वो विचलित हो गए हैं. रवि किशन के अनुसार असामजिक तत्त्व समाज में भेद भाव बढ़ाना चाहते हैं लेकिन वो अपने मकसद में सफल नहीं हो पायेंगे क्योंकि अब आम हिन्दुस्तानी आतंक के खिलाफ एक जुट हो गया है. उन्होंने धमाके के शिकार हुए लोगो के प्रति सहानभूति प्रकट की है .

Friday, 3 December 2010

मार देब गोली ........को मिली अच्छी शुरुवात


काफी दिनों से एक हिट फिल्म की तलाश में भटक रही भोजपुरी फिल्म जगत के लिए शुक्रवार का दिन खुशखबरी लेकर आया, क्योंकि इस दिन रिलीज़ हुई भोजपुरी फिल्म मार देब गोली केहू ना बोली को अच्छी शुरुवात मिली है . भोजपुरी के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन , भोजपुरिया काजोल गुंजन पन्त , नया सितारा दीपक दुबे, कल्पना शाह , किरण कुमार व ब्रिजेश त्रिपाठी अभिनीत इस फिल्म की निर्मात्री पायल दुबे व निर्देशक जगदीश शर्मा है. जीतेश दुबे प्रस्तुत मार देब गोली केहू ना बोली बिहार के लगभग पचीस व मुंबई के पंद्रह सिनेमा घरो में एक साथ रिलीज़ हुई. बिहार में तो इस फिल्म की शुरुवात काफी आश्चर्य जनक रही. सीतामढ़ी के शंकर सिनेमा घर में पहले शो में फिल्म ने ९६०० रूपये का व्यवसाय किया है जबकि सिनेमाघर की क्षमता ४६०० रुपये की है. बिहार के अन्य सिनेमाघरों में भी कमोबेश यही स्तिथी है. मुंबई में भी इस फिल्म को अपार दर्शक मिल रहा है. उल्लेखनीय है की सीतामढ़ी का शंकर सिनेमाघर रवि किशन के लिए काफी लकी रहा है. उनकी पिछली फिल्म देवरा बड़ा सतावेला इस सिनेमाघर में लगातार २०० दिन चलने का रिकोर्ड बना चुकी है. भगवान् शंकर के भक्त रविकिशन ने फिल्म के बारे में बताया की फिल्म में वो पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं जो बिहार के एक इलाके में चल रहे जंगल राज के खात्मे के लिए जाते हैं...दीपक दुबे भी फिल्म में एक पुलिस इन्स्पेक्टर की भूमिका में हैं . मार देब ...में रवि किशन - गुंजन पन्त का रोमांस भी काफी दर्शनीय है. काल्पन शाह इस फिल्म में टीवी रिपोर्टर की भूमिका में हैं.

Friday, 26 November 2010

रवि किशन ने दी २६/११ के शहीदों की श्रद्धांजलि



आज मन नहीं किया शूटिंग का
भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन ने दो साल पहले मुंबई पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारियो व आम लोगो को भावभीनी श्रधांजलि दी है . यही नहीं वो साल पहले हुए इस मनहूस घडी को याद करते हुए उन्होंने आज शूटिंग भी नहीं की .
रवि किशन के अनुसार दो साल पहले की आतंक की साया भले ही कुछ ही दिनों में मुंबई से समाप्त हो गया हो , लेकिन टेलीविजन पर देखा गए उस वीभत्स दृश्य से आज भी मन विचलित हो जाता है. आज भी उस मनहूस घडी की साया काफी हद तक लोगो के जेह्हन में है. रवि किशन ने मुंबई पुलिस के जांबाज अधिकारी हेमंत करकरे, अशोक कामते, विजय सालसकर , तुकाराम ओवले , भारतीय सेना के जांबाज सिपाही संदीप उन्नीकृष्णन सहित आतंकी कारवाई पर काबू पाने में शहीद हुए सभी सरकारी कर्मचारी व आतंकवादियो के शिकार हुए निर्दोष नागरिको को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है . रवि किशन के मन पर उस घटना का इतना असर रहा की उन्होंने आज शूटिंग ही नहीं की .उन्होंने बताया की सुबह से ही उस घटना के बारे में अखबारों और टी वी चैनलों पर खबरे देखकर मन उदास हो गया , इसीलिए उन्होंने अपनी आज की शूटिंग रद्द करने की सलाह अपने निर्माता से की , निर्माता ने भी रवि किशन की भावना का आदर करते हुए फिल्म की शूटिंग अगले दिन के लिए टाल दी.

Thursday, 25 November 2010

26 /11 पर ‘‘आपरेशन मुंबई’’



दो वर्ष पूर्व ताजमहल होटल और ओबराय होटल (अब ट्रिडेन्ट) पर हुए हमले को आप भूले न होंगे। आज भी वह मंजर आँखों के सामने कौंधता रहता है। इस कालिमामय क्षण को रजतपट पर कई लोगों ने उतारने की कोशिश की। अब उन्हीं लम्हों को दो वर्ष बाद देख-सुन-जानकर एक नये रूप में आपके सामने ला रहे हैं लेखक-निर्देशक अजीत वर्मा।
‘‘आपरेशन मुंबई’’ नाम से आ रही यह फिल्म सिर्फ आतंकी हमले और ताज - ओबेराय की घटना को समेटी हुई है, बल्कि इसने दिग्भ्रमित हो रहे युवकों को लताड़ा भी है। कसाब व उसके गिरोह के बहाने अजीत वर्मा ने पुख्ता विरोध भी दर्ज किया है कि अभावग्रस्त होना या गरीब होना कभी अपराधी बनने का आधार नहीं होता और जो लोग ऐसा मानते हैं, वह एक बहाना लेकर अपने अंदर के पाशविक चरित्र को सांत्वना देते हैं। हिंसा कभी किसी अव्यवस्था का हल नहीं। अजीत वर्मा ने ‘‘आपरेशन मुंबई’’ में कई और सवाल उठाए हैं। क्या आतंकवाद से लड़ना सिर्फ सुरक्षा कर्मियों की जिम्मेदारी है और जो लोग शहीद हो जाते हैं उन्हें श्रद्धांजलि के आगे और क्या मिलता है? तिरुपति प्रोडक्शन एंड बिग बालीवुड पिक्चर्स (बाबू) द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता कुलवंत सिंह हैं। फिल्म में दो गीत भी हैं, जो पवन मिश्र द्वारा रचित और राज इंदर राज द्वारा संगीतबद्ध है।
देहरादून के अजीत वर्मा के साथ एक अजीब इत्तेफाक रहा। अभिनेता बनने की चाहत में जब वह मुंबई आए तो फिल्मिस्तान स्टूडियो में ही सेट तोड़ने की मामूली-सी नौकरी कर ली। फिर लेखक-निर्देशक बनने का अवसर मिला तो शूटिंग की शुरूआत फिल्मिस्तान से ही हुई। इसे पूरी कर पूर्णता की पार्टी और शो की बात चली तो वह भी इसी स्टूडियो के प्रांगण में हुआ। इसमें अजीत वर्मा ने ही प्रमुख आतंकवादी की भूमिका निभायी है। अन्य मुख्य सहयोगी कलाकार हैं- शाहबाज खान, एहसान खान, कमाल मल्लिक, गीतल और अमृत पाल। फिल्म अति शीघ्र पूरे देश में एक साथ प्रर्दशित होगी